{"_id":"5a0c72d84f1c1bd8538bd44d","slug":"151076537817-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहवाश स्थिति में मिली अज्ञात युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहवाश स्थिति में मिली अज्ञात युवती
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर के निकट पुलिस ने एक अज्ञात युवती को बरामद किया है। युवती पैदल ही श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की ओर जा रही थी। युवती अपना नाम-पता स्पष्ट नहीं बता पा रही है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है।
बुधवार दोपहर में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विभोर बहुगुणा ने श्रीकोट में एक युवती को बदहवाश हालात में पैदल घूमते देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस-प्रशासन को सूचना दी। तब तक युवती श्रीकोट गंगानाली से करीब 3 किलोमीटर आगे डैम कॉलोनी तक पहुंच गई थी। श्रीकोट पुलिस चौकी के जवान उसे बहुगुणा की सहायता से चौकी में ले आए।
पुलिस के पूछने पर युवती ज्यादा कुछ नहीं बता पाई। अपना नाम इंदु बताते हुए उसने कहा कि वह मूल रुप से हिमाचल के चंबा जिले के बड़मोर की रहने वाली है। पिता का देहांत हो चुका है। मां के बारे में कुछ नहीं बता पाई। उसने बताया कि वह पांडुकेश्वर (चमोली) भी गई है। उसका कहना था कि उसे नहीं पता कि वह कहां से यहां पहुंची है और कहां जा रही है। चौकी इंचार्ज महेश रावत ने बताया कि युवती कुछ नहीं बता पा रही है। फिलहाल उसे कोतवाली में महिला सिपाहियों की देखरेख में भेज दिया गया है।