{"_id":"5a0c72ba4f1c1bd0408b6d21","slug":"151076534720-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ पालिका क्षेत्र के खेल महाकुंभ का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ पालिका क्षेत्र के खेल महाकुंभ का समापन
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर क्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का बुधवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष विपिन चंद्र मैठाणी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर खेल के महत्व के बारे में बताया। खेल के अंतिम दिन आयोजित अंडर 17 व 19 आयु वर्ग की 1500 व 800 मीटर दौड़ में अंजली कठैत, डौली सेमवाल व सौरभ गोस्वामी प्रथम रहे, जबकि शिवानी मेहरा, खुशबू व शिवानी दूसरे स्थान पर रहे। अंडर 14 की 800 व 600 मीटर दौड़ में अमित, आंचल कठैत व रितिका प्रथम, अब्बास, दीक्षा चौहान व नेहा द्वितीय रहे। बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में सौरभ बंगवाल, राहुल काला प्रथम, अक्षत बडोनी द्वितीय व आयुष रौतेला तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 17 की वालीबाल प्रतियोगिता में चिल्ड्रन्स एकेडमी प्रथम व जीआईसी ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर कृपाल सिंह पटवाल, गजपाल नेगी, रामेश्वर रावत, जयकृत भंडारी, दुर्गेशचंद्र, विवेक कप्रवाण, दलवीर शाह, पूजा जोशी, पूनम व सुनीता आदि मौजूद थे।