{"_id":"5a0c72b14f1c1b60678bb690","slug":"15107653389-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार परामर्श मेले में उमड़ी बेरोजगारों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार परामर्श मेले में उमड़ी बेरोजगारों की भीड़
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कीर्तिनगर। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी की पहल पर विकासखंड मुख्यालय में रोजगार परामर्श मेले का आयोजन किया गया। मेले में एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के माध्यम से 650 बेरोजगारों का काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण किया गया।
विकासखंड मुख्यालय के रामलीला मैदान में बुधवार को एक दिवसीय रोजगार परामर्श मेला आयोजित हुआ। मेले में विभिन्न कंपनियों और संस्थानों ने स्टाल लगाए। मेले का उद्घाटन विधायक कंडारी ने किया। मेले में मौके पर काउंसिलिंग के लिए 650 युवाओं का पंजीकरण किया गया, जबकि 287 युवतियों और 36 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया।
कंडारी ने मेले में लगे स्टालों का निरीक्षण करते हुए कहा कि ग्रामीण युवाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कल्पना कठैत, एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना प्रबंधक हीरा बल्लभ पंत, महिपाल बुटोला, मुकेश कठैत, आशा पैन्यूली, विपिन भंडारी, संजीव चौहान, चंद्रपाल व आनंद ममगांई आदि मौजूद थे ।