{"_id":"5a0c72af4f1c1bf2538bd081","slug":"15107653364-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कीर्तिनगर। जीआईसी किलकिलेश्वर में छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने खेल स्पर्धा में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।
बुधवार को चौरास क्षेत्र के जीआईसी किलकिलेश्वर क्रीड़ा मैदान में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ खेल महाकुंभ की पहली खेल स्पर्धा आयोजित की गई, जिसमें अंडर 14 की 600 मीटर दौड़ में बैजवाड़ी की मनीषा प्रथम, नौर की प्रियंका द्वितीय व बडियार की नीलम तीसरे स्थान पर रही। इसी स्पर्धा के बालक वर्ग में प्रदीप नौर प्रथम, नितिन मलेथा द्वितीय व विवेक नेगी बैजवाड़ी तीसरे स्थान पर रहे है। लंबी कूद में नितिन प्रथम, राहुल द्वितीय व नीरज तृतीय रहे। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी धर्मानंद सकलानी, क्षेत्रीय युवा कार्यक्रम अधिकारी अजयपाल असवाल, नरेंद्र कुंवर, किशोर सजवाण, सतेंद्र भट्ट, पदमेंद्र पंवार, केशवानंद बहुगुणा व विपिन कंडारी आदि मौजूद थे। ब्यूरो