{"_id":"5a0c71de4f1c1bd0408b6d1e","slug":"15107651272-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय बमोथ में स्थानातंरित शिक्षक के न आने से अभिभावकों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय बमोथ में स्थानातंरित शिक्षक के न आने से अभिभावकों में रोष
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पोखरी ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बमोथ में 26 अक्तूबर को शिक्षा विभाग चमोली की ओर से भेजे गए शिक्षक ने अभी तक स्कूल में तैनाती नहीं दी है। इस पर अभिभावकों ने रोष जताते हुए कहा यदि जल्द स्थानांतरित शिक्षक ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया तो ग्रामीणों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
बमोथ के सुनील चमोली, विजय पाल सिंह नेगी, जितेंद्र नेगी, सुनील पंत आदि ने बताया कि 26 अक्तूबर को शिक्षा विभाग की ओर से जिले की प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के समायोजन स्थानांतरण किए गए थे। इनमें से पोखरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सिमलासू से एक शिक्षक का स्थानांतरण प्राथमिक विद्यालय बमोथ में किया गया था, लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद भी शिक्षक ने स्कूल में तैनाती नहीं दी। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय बमोथ में वर्तमान में 75 छात्रों पर दो शिक्षक हीन नियुक्त हैं, जिससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि यहां तीन शिक्षकों की तैनाती की मांग पर विभाग की ओर से शिक्षक का स्थानांतरण तो कर दिया, लेकिन शिक्षक की ओर से 20 दिन बाद भी कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ने बताया कि उन्होंने बीइओ पोखरी को स्थानातंरित शिक्षक को प्राथमिक विद्यालय बमोथ में कार्यभार ग्रहण करने के लिए निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन