फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरु, शीतकाल के लिए बंद हुए गणेश मंदिर के कपाट

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरु, शीतकाल के लिए बंद हुए गणेश मंदिर के कपाट

Wed, 15 Nov 2017 10:39 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरु, शीतकाल के लिए बंद हुए गणेश मंदिर के कपाट

विज्ञापन
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को दोपहर दो बजे भगवान बदरीनाथ को भोग लगने के बाद विधि-विधान से गणेश मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। बृहस्पतिवार को बदरीनाथ मंदिर परिसर में स्थित आदिकेदारेश्वर मंदिर के कपाट दोपहर बाद बंद कर दिए जाएंगे।

बुधवार को तड़के पांच बजे बदरीनाथ और भगवान गणेश का एक साथ अभिषेक किया गया। गणेश भगवान की प्रतिमा को बदरीश पंचायत (बदरीनाथ गर्भगृह) में रखा गया। अभिषेक पूजा के बाद दिनभर बदरीनाथ के कपाट तीर्थयात्रियों के लिए खुले रहे। बदरीनाथ गर्भगृह में रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने बदरीनाथ का शृंगार किया। धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल और वेदपाठियों ने मंगलाचरण और वेद मंत्रों का पाठ किया। इसके बाद बदरीनाथ को भोग लगाया गया और दो बजे गणेश मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान धाम में बामणी व माणा गांव के साथ ही साधु-संतों ने बदरीनाथ की स्तुति की। बृहस्पतिवार को आदिकेदारेश्वर मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed