{"_id":"5a0c71cf4f1c1bf3538bd748","slug":"151076511313-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सम्मेलन में शामिल होंगे प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सम्मेलन में शामिल होंगे प्रधान
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/पौड़ी। हरिद्वार में बृहस्पतिवार (आज) को पंचायत महाकुुंभ का आयोजन होगा। इसके लिए ब्लाक के 90 से अधिक प्रधान हरिद्वार रवाना हुआ। बुधवार को जिला पंचायत राज अधिकारी बीएस दुग्ताल के नेतृत्व में विभिन्न पंचायतों के प्रधान हरिद्वार के लिए रवाना हुए। दल की जिम्मेदारी सहायक पंचायत राज अधिकारी एमएम नगवाल, उद्धव प्रसाद देवली, जीबी जोशी, मनोज वशिष्ठ, कविता राणा, गीता कोहली और अर्चना चौधरी आदि को दी गई है।
वहीं पौड़ी जिले से 32 जनप्रतिनिधि का दल भी हरिद्वार रवाना हो गया है। डीएम सुशील कुमार ने 15 ब्लाकों के 32 प्रतिनिधियों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले जिला पंचायत राज विभाग की पहल पर पौड़ी ब्लाक के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में डीएम सुशील कुमार ने बताया कि नए भारत का निर्माण एवं स्वच्छता का संकल्प, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नीति 2017 समेत अन्य कार्यक्रमों में गांवों की अहम भूमिका है। ऐसे में सरकार ग्रामीण जन प्रतिनिधियों को विशेष प्रशिक्षण भी दे रही है।