{"_id":"5a0b4c494f1c1bc9678bbaa6","slug":"15106899702-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में हरिद्वार का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में हरिद्वार का रहा दबदबा
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार यूथ पेज के लिए
------------------
राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में हरिद्वार का रहा दबदबा
-- टीएचडीसी में आयोजित प्रतियोगिता में रतनप्रिया और सौरभ रहे अव्वल
-- कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत व सुबोध उनियाल ने किया पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित ऊर्जा संरक्षण अभियान के तहत टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें हरिद्वार की छात्रा रतन प्रिया व छात्र सौरभ कुमार अव्वल रहे। मंगलवार को कारपोरेशन के कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि सूबे के काबीना मंत्री डा. हरक सिंह रावत व कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने शिरकत की। उन्होंने कारपोरेशन की ओर से प्रतियोगिता में कक्षा 4 से 9 तक के अव्वल प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मुकाबले के श्रेणी ‘क’ में आचार्यकुलम पतंजलि योग पीठ, हरिद्वार की कक्षा 5 की छात्रा रतनप्रिया ने प्रथम, आचार्यकुलम बहादराबाद, हरिद्वार के कक्षा 6 के आशीष शर्मा ने द्वितीय व दिल्ली पब्लिक स्कूल, हरिद्वार की कक्षा 4 की साक्षी साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्रेणी ‘ख’ में आचार्यकुलम, बहादराबाद, हरिद्वार के कक्षा 8 के सौरभ प्रथम, यूए पब्लिक स्कूल भंवाली, नैनीताल के कक्षा 7 के हर्षित कुमार द्वितीय व डीएसबी पब्लिक स्कूल डिफेंस कॉलोनी, देहरादून के कक्षा 8 के छात्र अक्षित ने तृतीय स्थान पर रहे।
इसके अलावा प्रतियोगिता के तहत दोनों श्रेणियों के 10-10 प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर कारपोरेशन के अधिशासी निदेशक डिजाइन आरके बिश्नोई, मुख्य महाप्रबंधक सामाजिक एवं पर्यावरण एचएल भारज, महाप्रबंधक वित्त जे. बेहरा, प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी वीर सिंह आदि मौजूद थे।