{"_id":"5a0b4c424f1c1b6a678bbaff","slug":"151068996215-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा बीच पर विदेशी पर्यटकों की एंट्री पर पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवा बीच पर विदेशी पर्यटकों की एंट्री पर पाबंदी
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘गोवा बीच’ पर पर्यटकों की एंट्री बंद
- लक्ष्मण झूला पुलिस ने घूमना और बैठना किया प्रतिबंधित, पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है गंगा का यह तट
- गंगा में डूबने की घटनाओं को बताया कारण
राव राशिद
ऋषिकेश।
लक्ष्मण झूूला थाना पुलिस ने गंगा के किनारे ‘गोवा बीच’ पर विदेशी पर्यटकों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस जल्द ही इस इलाके में चेतावनी बोर्ड लगाने जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस क्षेत्र में सर्वाधिक डूबने की घटनाएं होती हैं। लिहाजा विदेशी पर्यटकों की ‘गोवा बीच’ क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गतिविधि पर पाबंदी लगा दी गई है। थानाध्यक्ष के मुताबिक तीर्थनगरी आने वाले अधिकांश पर्यटक यहां के गोवा बीच पहुंचते हैं। क्षेत्र के युवा भी यहां विदेशियों को देखने के लिए पहुंच जाते हैं। पुलिस का दावा है कि इस दौरान गंगा में नहाने के दौरान सैलानियों के डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस के अनुसार हाल में ज्वालापुर के दो युवक भी इसी स्थान पर डूबे थे। पुलिस ने गोवा बीच पर पर्यटकों के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी है।
गंगा का तट बन गया ‘गोवा बीच’
लक्ष्मण झूला क्षेत्र में सर्वाधिक विदेशी पर्यटकों की आवाजाही रहती है। डेढ़ दशक से क्षेत्र में नियमित रूप से गंगा के किनारे सुनसान स्थान पर निर्धारित तट पर विदेशियों की अत्यधिक मौजूदगी और गोवा बीच की स्टाइल के बाद स्थानीय लोगों में गंगा का यह तट ‘गोवा बीच’ के नाम से प्रचलित हो गया है। यह पर्यटकों के लिए यहां आकर्षण का केंद्र भी है। इस स्थान पर अधिकांश विदेशी पर्यटक आते हैं। पुलिस रिकॉर्ड में इस स्थान पर अधिकांश डूबने की घटनाएं भी विदेशी सैलानियों के साथ ही हुई हैं।
इंतजाम के बजाय पाबंदी का ‘शिकंजा’
पर्यटन राज्य की आय का प्रमुख स्रोत है। इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन पर्यटकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पाता। अब तीर्थनगरी में ‘गोवा बीच’ कहे जाने वाले गंगा तट पर पर्यटकों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई है। ऐसे में सवाल उठते हैं कि पर्यटक आखिर यहां क्यों आएं, खासकर विदेशी। पुलिस यहां पर्यटकों के गंगा में डूबने का दावा कर रही है लेकिन पुलिस-प्रशासन ने यहां हादसे रोकने और बचाव के कोई इंतजाम करने के बजाय पाबंदी लगा दी। लोगों का कहना है कि बेहतर होता अगर यहां पाबंदी लगाने के बजाय चेतावनी बोर्ड लगाए जाते, गहराई वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग कर हरिद्वार हर की पैड़ी की तरह जंजीरें लगाईं जाती और बचाव दल की तैनाती की जाती तो यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ती जिससे राजस्व में भी वृद्धि होती।
विज्ञापन
आठ महीने में डूबने की 10 घटनाएं :
- 14 मई- सिरासू में गुजरात और दिल्ली के तीन छात्र डूबे।
- जून माह- किरमोला घाट के पास दिल्ली का एक युवक डूबा।
- जुलाई माह- रामझूला पुल के पास दो कांवड़िए डूबे।
- 29 अगस्त- गोवा बीच के पास ज्वालापुर के दो युवक डूबे।
- 30 अगस्त- घट्टूगाड़ में हेंवल नदी में हरियाणा का युवक डूबा।
- 10 अक्टूबर- बॉम्बे घाट के पास यूपी का एक युवक डूबा।
(स्रोत: लक्ष्मणझूला थाना पुलिस)
लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गोवा बीच नामक स्थान पर विदेशी पर्यटकों की एंट्री को प्रतिबंधित करने का मामला संज्ञान में नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि पुलिस ने किसी गंगातट पर पर्यटकों की प्रवेश पर पाबंदी लगाई है, तो यह गलत नहीं है।
- सुरेश तिवारी, एसडीएम, यमकेश्वर
कोट :
पुलिस क्षेत्र में गंगा में डूबने की लगातार बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए गहरे वाले गंगा तटों और घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाने जा रही है। पुलिस ने इसके लिए 10 साइन बोर्ड तैयार कराए हैं, जिन्हें गोवा बीच, मस्तराम घाट और लक्ष्मण झूला दोबाटा आदि क्षेत्रों में लगाया जाएगा।
- प्रदीप राणा, थानाध्यक्ष, लक्ष्मण झूला।