{"_id":"5a0b23244f1c1b9e678bb851","slug":"151067943720-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडोलाखाल व कीर्तिनगर में केंद्रीय विद्यालय खोलने की जगी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडोलाखाल व कीर्तिनगर में केंद्रीय विद्यालय खोलने की जगी उम्मीद
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर और देवप्रयाग में केंद्रीय विद्यालय खलने की उम्मीद है। साथ ही केंद्रीय गढ़वाल विवि के चौरास परिसर और स्टेडियम को नदी के कटाव से बचाने के लिए सुरक्षा दीवार बनाने का काम भी शीघ्र पूरा करवाया जाएगा।
देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि दोनों विकासखंडों में केंद्रीय विद्यालय खोलने व गढ़वाल विवि के चौरास परिसर की निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार पर निर्माण शुरू कराने के लिए बजट मिलने की उम्मीद जगी है। कंडारी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में दिल्ली में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने सकारात्मक कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।
कंडारी ने बताया कि कीर्तिनगर और देवप्रयाग विकासखंडों में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए जिला प्रशासन ने भूमि का चयन कर लिया गया है। कंडारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर नेे आश्वासन दिया कि उत्तराखंड सरकार की ओर से भूमि का प्रस्ताव मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।