फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हर क्षेत्र में दमदार उपस्थिति दर्ज करा रही हैं उतराखंड की बेटियां

हर क्षेत्र में दमदार उपस्थिति दर्ज करा रही हैं उतराखंड की बेटियां

Thu, 09 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
हर क्षेत्र में दमदार उपस्थिति दर्ज करा रही हैं उतराखंड की बेटियां
श्रीनगर। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आर्यन छात्र संगठन की ओर से उत्तराखंड के 17 वर्ष, बेटियों के मुकाम विषय पर आयोजित कार्यक्रम में मिस इंडिया इको इंटरनेशनल ख्याति शर्मा को सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बिड़ला परिसर स्थित एसीएल हॉल में आर्यन छात्र संगठन की ओर से उत्तराखंड के 17 वर्ष, बेटियों के मुकाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मिस इंडिया इको इंटरनेशनल ख्याति शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम आयोजक बिड़ला परिसर छात्र संघ सचिव देवकांत देवराड़ी ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियों ने देश में उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। देवराड़ी ने बछेंद्री पाल, एकता बिष्ट, वर्तिका जोशी, अनुष्का शर्मा, उर्वशी रौतेला आदि का उदाहरण छात्रों के समक्ष रखा। विशिष्ट अतिथि डा. केके गुप्ता ने कहा कि देश भर में उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। इस दौरान मिस इंडिया इको इंटरनेशनल ख्याति शर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी डा. एसपी सती, डा. बीपी नैथानी, छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार, प्रदीप रावत, संजय बिष्ट, लवीश राणा मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन नीरज रैम्स ने किया। वहीं राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सरकारी, गैरसरकारी व विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। गढ़वाल विवि के अर्थशास्त्र विभाग में आयोजित गोष्ठी में विभागाध्यक्ष प्रो. पीएस राणा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के विकास का मॉडल आज भी उत्तर प्रदेश के माडल पर चल रहा है। प्रो. राणा ने कहा कि पर्वतीय जनपदों में राज्य सरकार को विभिन्न विकास संबंधी संस्थानों की स्थापना करनी चाहिए। दूसरी ओर जीआईसी हिसरियाखाल में भाषण, निबंध, व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं कीर्तिनगर व श्रीनगर में विधिक शिविर लगाए गए। श्रीनगर में न्यायिक मजिस्ट्रेट सैय्यद गुफरान ने झंडी दिखाकर स्कूली छात्रों की रैली को रवाना किया। कीर्तिनगर विकासखंड मुख्यालय में शहीदों के स्मारक पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर एसडीएम नूपुर वर्मा, कल्पना कठैत, प्रदीप थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed