{"_id":"5a01e88a4f1c1b6e548bb74d","slug":"15100746018-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकोट रवाना हुई कनखल पुलिस ासरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकोट रवाना हुई कनखल पुलिस ासरा
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
श्री पंचायी बड़ा अखाड़ा उदासीन के महंत मोहनदास की तलाश में एक बार फिर से कनखल पुलिस ने राजकोट गुजरात का रुख किया है। कई पहलुओं पर गहराई से हुई पड़ताल के बाद भी मोहनदास का कुछ अता पता नहीं चल सका है।
सितंबर माह की पंद्रह तारीख को महंत मोहनदास लोकमान्य तिलंक एक्सप्रेस से मुंबई जाने के लिए रवाना हुए थे। मेरठ में उनके मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन मिली थी ओर दिल्ली में उनकी बर्थ से सटी बर्थ पर सवार यात्री ने उनके गायब होने की पुष्टि की थी। महंत मोहनदास के गायब होने पर भाजपा सरकार में भी हलचल मच गई थी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद अखाड़े पहुंचे थे और एसएसपी कृष्ण कुमार वीके की अगुवाई में एसआईटी गठित की गई थी। तब से अब तक एसआईटी कई पहलुओं पर जांच करते हुए कई प्रदेशों की खाक छान चुकी है, लेकिन मोहनदास नहीं मिल पाए हैं। अब फिर से मोहनदास की तलाश में एक टीम राजकोट रवाना हुई है। थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि महंत की तलाश में टीम रवाना हो गई है।
विज्ञापन
सड़े गले शव बरामद
हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में केशव आश्रम के ठीक सामने ठोकर पर मंगलवार को तीन शव उतराते हुए मिले हैं। थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि दो शव साधुओं है जिन्हें जल समाधि दी गई है। तीसरा शव एक बालक का है, जिसे भी जल समाधि दी गई है। शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव सड़ गल चुके है इसलिए उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।
विज्ञापन