फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सड़क काट दी, लेकिन नहीं दिया मुआवजा 18-13-30

सड़क काट दी, लेकिन नहीं दिया मुआवजा 18-13-30

Tue, 07 Nov 2017 10:18 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
सड़क काट दी, लेकिन नहीं दिया मुआवजा 18-13-30

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जिलासू तहसील मुख्यालय पर आयोजित तहसील दिवस में ग्रामीणों ने सड़क, आपदा और भूमि अधिग्रहण सहित अन्य मामलों को प्रमुखता से उठाया। तहसील दिवस 13 शिकायतें दर्ज हुईं। उत्तरों के उपप्रधान और गिरसा के प्रधान अनूप प्रकाश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जिलासू-उत्तरों सड़क को विभाग ने काट दिया, लेकिन मुआवजा नहीं दिया। ऐसे में ग्रामीण विभागीय अफसरों और दफ्तरों के चक्कर काटने को विवश हैं।
एडीएम ईला गिरी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में सिवाई के सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत काश्तकारों की भूमि अधिग्रहण से संबंधित समस्या रखी। साथ ही जिलासू की महिला इंदु सती ने गांव के ठीक ऊपर से बन रहे मार्ग पर आए दिन गांव में गिरने से हो रहे नुकसान की समस्या रखी। जबकि सिवाई के ग्रामीणों ने जूनियर हाईस्कूल सिवाई में गणित के अध्यापक की ओर से बच्चों को ठीक से न पढ़ाने की शिकायत की। गिरसा के भेड़-बकरी पालक हरीश, वीर सिंह और सूर सिंह आदि ने गांव के अन्य व्यक्ति पर बाहरी जिलों से बीमार बकरियों को गांव में लाकर अन्य बकरियों को भी बीमार करने की शिकायत की। इस अवसर पर पोखरी के ज्येष्ठ उपप्रमुख वीरेंद्र बर्तवाल, एसडीएम केएन गोस्वामी, तहसीलदार एमसी पंत, एसीएमओ डा. पंकज जैन, समाज कल्याण अधिकारी सुरेंद्र लाल, नायब तहसीलदार केशवानंन्द जोशी, कानूनगो मदन लाल, रजिस्ट्रार कानूनगो राकेश देवली आदि आदि विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


थराली में 6 शिकायतें दर्ज
थराली। एसडीएम सीएस डोबाल की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 6 शिकायतें दर्ज हुईं। देवराड़ा के अव्वल सिंह ने लोल्टी-कस्बीनगर, ग्वालदम खंपाधार, मोटर मार्ग खस्ताहाल होने, थराली के नंदराम थपलियाल ने थराली-डंग्री मोटर मार्ग पर केदारबगड़ में धूल उड़ने की शिकायत की। वहीं ठेकेदार संघ ने जिला योजना में कराए गए कार्यों की अवशेष धनराशि अवमुक्त करने की मांग की। तहसील दिवस की अध्यक्ष एसडीएम राजकुमार, लोनिवि के सुभाष कुमार, अमरजीत, प्रभारी परियोजना अधिकारी गुड्डी रावत, खंड विकास अधिकारी देवाल विक्रम लाल, वीरेंद्र रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed