{"_id":"5a00965e4f1c1bda538bb4ec","slug":"150998802811-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार सभा ने मेले में व्यापारिक गतिविधियों को किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार सभा ने मेले में व्यापारिक गतिविधियों को किया विरोध
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में व्यापारिक गतिविधियों का विरोध कर रहे श्रीनगर व्यापार सभा ने मेले में डोम के भीतर संचालित हो रही दुकानों को कुछ देर के लिए बंद करा दिया। व्यापारियों की शिकायत पर वाणिज्य विभाग के डिप्टी कमिश्नर ने भी मेला स्थल का निरीक्षण किया। व्यापार सभा का आरोप था कि मेले में बाहर के व्यापारी टैक्स चुकाए बिना व्यापार कर रहे हैं।
बैकुंठ चतुर्दशी मेले में व्यापारिक गतिविधियों के संचालन पर स्थानीय व्यापार सभा के कुछ व्यापारियों ने विरोध जताया था। व्यापारियों का कहना था कि मेले में बड़ी संख्या में दुकानें लगाए जाने से स्थानीय व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। विरोध स्वरूप व्यापार सभा के एक पदाधिकारी व एक सदस्य ने व्यापार सभा की सदस्यता से इस्तीफा भी दे दिया था। सोमवार को व्यापार सभा के पदाधिकारी वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर विजय कुमार के साथ मेला स्थल पर पहुंचे। यहां वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने दुकानदारों के बिलों व जीएसटी पंजीकरण का निरीक्षण किया। हालांकि सभी दुकानदारों के पास सामान का बिल मौजूद था, लेकिन जीएसटी पंजीकरण नहीं किया गया था। इस पर डिप्टी कमिश्नर विजय कुमार ने सभी दुकानदारों को अस्थायी पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। विरोध करने वालों में व्यापार सभा अध्यक्ष बासुदेव कंडारी, जिला महामंत्री सुजीत अग्रवाल, जगदीप रावत, अवनीश सडाना आदि मौजूद थे।
--व्यापार बंद कराने का कोई प्रावधान नहीं है। सभी व्यापारियों को अस्थाई पंजीकरण प्राप्त कर अग्रिम कर जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विजय कुमार, डिप्टी कमिश्नर, व्यापार कर।
-- व्यापार करने से किसी को नहीं रोका गया है, लेकिन बिना टैक्स जमा किए या नियमों के विरुद्ध किसी को शहर में व्यापार करने नहीं दिया जाएगा।
बासुदेव कंडारी, अध्यक्ष व्यापार सभा श्रीनगर।