{"_id":"59fe22ee4f1c1bb6678b976d","slug":"150982740110-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विकास निगम के स्वीकृत क्षेत्रों में खनन हुआ शुरू, कारोबारियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विकास निगम के स्वीकृत क्षेत्रों में खनन हुआ शुरू, कारोबारियों को राहत
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो :-------------
34 दिनों के विलंब से शुरू हुआ खनन का काम
-- चार लॉटों पर आयतन के हिसाब से खनन सामग्री की जारी
-- अमर उजाला की ओर से मामला उठाने के बाद जागा निगम
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। एक महीना चार दिनों के विलंब के बाद आखिरकार वन विकास निगम ने शनिवार से खनन लॉट खोल दिए हैं। खनन लॉट खुलने के बाद नदियों से लोगों को खनन सामग्री मिलनी शुरू हो गई है। निगम की ओर से आयतन के हिसाब से खनन सामग्री दी जा रही है। तौल कांटो के टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंप्यूटरीकृत व्यवस्था से खनन सामग्री दी जाएगी। ‘अमर उजाला’ की ओर से लगातार मामला उठाने के बाद वन विकास निगम के धर्मचूक, धन्याडी, कालूवाला, बक्सरवाला में शनिवार से खनन शुरू हो गया है। निगम के डीएलएम इंद्र सिंह नेगी ने धर्मचूक खनन लॉट पर रिबन काटकर खनन कार्य की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि जल्द सभी लाट शुरू हो जाएंगे। लोगों को खनन सामग्री देने में सहूलियत भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि तौल कांटो के टेंडर की प्रक्रिया जारी है।
गौर हो कि तौल कांटो के टेंडर का मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया था। अब नए सिरे से तौल कांटो की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खनन शुरू करने का दबाव झेल रहा वन विकास निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था बनाते हुए आयतन के आधार पर खनन सामग्री देने का फैसला लेते हुए शनिवार से खनन शुरू करा दिया है। धर्मूचक खनन लाट से पहले दिन छह वाहनों को खनन सामग्री मिली। उद्घाटन अवसर पर उपलौगिग अधिकारी रामकुमार, शेर सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रोहित क्षेत्री, सभासद पंकज शर्मा, तेजपाल सिंह, तेजेंद्र सिंह रौनक, रविंद्र बेदवाल, तेजपाल सिंह, अशोक घिल्डियाल समेत काफी संख्या में खनन कारोबारी मौजूद रहे थे।