फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ैक्स वसूली सहित नगर निगम के कार्यों को मिलेगी रफ्तार

ैक्स वसूली सहित नगर निगम के कार्यों को मिलेगी रफ्तार

Sat, 04 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
ैक्स वसूली सहित नगर निगम के कार्यों को मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
टैक्स वसूली सहित नगर निगम के अन्य जरूरी कार्यों को अब रफ्तार मिल सकती है। कारण स्वच्छ भारत मिशन को परवान चढ़ाने के लिए नगर निगम क्षेत्र के कूड़ा निस्तारण तथा घर-घर से शत-प्रतिशत कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था केआरएल को देना है। इससे अब तक कूड़ा निस्तारण में लगे 60 कर्मचारी नगर निगम को अन्य कार्यों के लिए मिल सकेंगे।

केआरएल के साथ अनुबंध के मुताबिक पूरी कार्यशाला उसके हैंडओवर की जानी है। इसका पहले भी कई बार प्रयास किया गया, परंतु कर्मचारियों के विरोध व हंगामे के कारण के लिए प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। लेकिन अब स्थितियां बदल गई हैं। कर्मचारियों ने मान लिया है कि यह काम तो होना ही है। नगर आयुक्त नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन की योजना के अनुसार घर-घर से कूड़ा कलेक्शन तथा शत-प्रतिशत कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था केआरएल को करनी है। एक नवंबर से उसने व्यवस्था अपने हाथ में ले भी ली है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला भी केआरएल को दी जानी है। इससे अब तक कार्यरत कर्मियों को टैक्स वसूली सहित नगर निगम के अन्य कार्यों में लगाया जाएगा। पूरी व्यवस्था केआरएल के हवाले होने से 30 वाहन चालक, उनके हेल्पर तथा कुछ अन्य लिपिक वर्गीय कर्मचारी खाली हो जाएंगे, जिन्हें दूसरे कार्यों में समायोजित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed