फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अवैध तरीके से खोले शराब के ठेके के विरोध पर उतरे लोग

अवैध तरीके से खोले शराब के ठेके के विरोध पर उतरे लोग

Sat, 04 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
अवैध तरीके से खोले शराब के ठेके के विरोध पर उतरे लोग

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जगजीतपुर में हाईवे से मात्र 50 मीटर की दूरी पर घनी आबादी और शिवडेल स्कूल के समीप अंग्रेजी शराब का ठेका खोलने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने हाईवे पर लगे बोर्ड को पेंट से पोत दिया। मौके पर पहुंचे आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान ने डीएम को रिपोर्ट देकर अग्रिम कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जगजीतपुर में नगर निगम के सलैज फार्म के समीप अप्रैल में शराब की दुकान आवंटित की गई थी। तब सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार हाईवे से 500 मीटर और आबादी से बाहर दुकान खोलने के आदेश के मद्देनजर शराब की दुकान नहीं खोली जा सकी। मई से जुलाई तक कई बार दुकान खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन जन विरोध के कारण दुकान नहीं खोली जा सकी। इसके बाद इस दुकान के लिए टेंडर जारी हुए, लेकिन किसी ठेकेदार ने टेंडर नहीं भरा। अब इस दुकान को दैनिक नगद बिक्री के आधार पर देने का प्रावधान किया गया। शराब ठेकेदार ने सलैज फार्म हाउस के बजाय दुकान जगजीतपुर में घनी आबादी में शिवडेल पब्लिक स्कूल के समीप हाईवे के किनारे खोल दी। शुक्रवार को खोली गई दुकान की सूचना आसपास के लोगों में फैलने पर शनिवार को सैकड़ों लोगों ने एकत्रित होकर शराब की दुकान का विरोध किया। महिलाओं ने सड़क के किनारे लगे बोर्ड पर पेंट कर दिया। हंगामे की सूचना पर कनखल थानाध्यक्ष अनुज सिंह, चौकी प्रभारी डीपी काला मय फोर्स के वहां पहुंचे। इस दौरान शिवडेल पब्लिक स्कूल के संचालक शरद पुरी और अन्य लोगों ने शराब के ठेके को बंद करने की मांग उठाई। थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान को मौके पर बुलाया। दर्शन सिंह चौहान ने लोगों की समस्या सुनकर जिलाधिकारी को अवगत कराने की बात कही। लोगों ने चेतावनी दी कि शराब का ठेका बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जबरन दुकान खोले जाने पर आगजनी कर देंगे। इस मौके पर दीपक राजपूत, आर्यन उपाध्याय, विकास राजपूत, गौरव वालिया, नीतिश वालिया, अपूर्व वालिया, अशोक उनियाल, शिवम सिंह, शोभित शर्मा, विजय कसाना, शंभू गुर्जर, मयंक, संदीप चौहान आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने तो सलैज फार्म के पास शराब के ठेका खोलने की अनुमति दी थी। इस पर लोग उन पर बिफर पड़े और मारपीट तक की नौबत आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध और समर्थन में लगे नारे
जगजीतपुर में घनी आबादी में खोली गई दुकान के समर्थन में भी काफी लोग आ गए। ठेके के विरोध में लोग हटाने का विरोध करते हुए नारेबाजी कर रहे थे तो ठेके के पक्ष में आए लोग अवैध शराब बिकने के खिलाफ नारेबाजी लगाने लगे। सबसे बड़ी बात तो जो व्यक्ति पिछले छह महीने पहले शराब के ठेके का विरोध कर रहा था उसने ही अपने मकान में शराब की दुकान खुलवा दी।



नगर निगम क्षेत्रों में दुकान खोलने के नियम बदल गए हैं। जगजीतपुर में डेलीवेज पर अंग्रेजी शराब की दुकान खुलवाई गई है। हरिद्वार के बायलॉज के हिसाब से भी दुकान हरकी पैड़ी से 8 किमी की दूरी पर है। लोगों के विरोध पर डीएम दीपक रावत को रिपोर्ट भेज दी है।- दर्शन सिंह चौहान, आबकारी निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed