{"_id":"59fde6014f1c1b7a548bae42","slug":"15098118044-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम में धारीढुंडसिर प्रथम व नागरजाधार रहे द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम में धारीढुंडसिर प्रथम व नागरजाधार रहे द्वितीय
Updated Sat, 04 Nov 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। ढुंडसिर क्षेत्र के ढुंडेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जीआईसी धारीढुंडसिर प्रथम, नागरजाधार कड़ाकोट द्वितीय व खोला कड़ाकोट तीसरे स्थान पर रहे।
विकासखंड कीर्तिनगर के ढुंडेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेले में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की ओर से स्वच्छता अभियान के तहत मंदिर को जोड़ने वाले रास्तों व परिसर के आस पास उगी झाड़ियों का कटान कर सफाई की गई। दो दिनों तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में स्कूली छात्रों व परम संस्था की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। साथ ही मंदिर में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया। समापन मौके पर विधायक विनोद कंडारी ने मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की । कंडारी ने कहा कि ढुंडेश्वर मंदिर का अपने में अलग इतिहास है। मंदिर के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही धार्मिक महत्व होने से मंदिर को तीर्थाटन व पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर विधायक की ओर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्रों और कार्यक्रम संयोजक मेहरवान सिंह पंवार को सम्मानित किया गया। मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष उमेद सिंह पंवार, गोविंद सिंह पुंडीर, राजेन्द्र सिंह रावत, जयेंद्र पंवार, भगरत सिंह राणा, दिगविजय चौहान, उम्मेद सिंह मेहरा, महावीर भंडारी, अवतार सिंह, संजीव चौहान, चंद्रमोहन व नरेंद्र कुंवर आदि मौजूद थे ।