फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गढ़वाल विवि के छात्रों का शैक्षणिक ब्योरा होगा नेड पर

गढ़वाल विवि के छात्रों का शैक्षणिक ब्योरा होगा नेड पर

Fri, 03 Nov 2017 10:42 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के छात्रों का शैक्षणिक ब्योरा होगा नेड पर
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में अध्ययनरत छात्रों का समस्त शैक्षणिक ब्योरा अब नेड (नेशनल एकेडमिक डिपोजटरी) पर उपलब्ध होगा। गढ़वाल विवि इस संबंध में यूजीसी से अनुबंध करने जा रहा है। अनुबंध के बाद गढ़वाल विवि के छात्रों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र नेशनल एकेडमिक डिपोजटरी (नेड) पर अपलोड किए जाएंगे।
विज्ञापन

13 नवंबर को विवि अनुदान आयोग ने सभी विवि के अधिकारियों की एक बैठक बुलाई है। बैठक में नेड (नेशनल एकेडमिक डिपोजटरी) पर चर्चा की जाएगी। साथ ही विश्वविद्यालयों के साथ अनुबंध किया जाएगा। अनुबंध के बाद एनएडी की कार्यदायी एजेंसी सभी विश्व विद्यालयों को एक प्रारूप देंगी। इसके तहत छात्र का शैक्षणिक ब्योरा नेड पर अपलोड किया जाएगा। प्रो. नेगी ने बताया कि 13 नवंबर की बैठक के बाद यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी । प्रत्येक छात्र को नेड की ओर से आईडी व पासवर्ड दिया जाएगा। छात्र नेड की वेबसाइट से अपने प्रमाण पत्रों की प्रतियां डाउनलोड कर सकता है। प्रथम चरण में विवि में अध्ययनरत छात्रों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र नेड पर अपलोड किए जाएंगे। दूसरे चरण में अध्ययन पूरा कर चुके छात्रों के प्रमाण पत्र नेड पर अपलोड किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed