{"_id":"59f8ad3a4f1c1b8d698b8a5c","slug":"150946958414-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नल अजय कोठियाल को मिलेगा पं. देवराम स्मृति सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नल अजय कोठियाल को मिलेगा पं. देवराम स्मृति सम्मान
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। तीन दिवसीय पर्यावरण संवर्धन एवं पर्यटन विकास मेले में हर वर्ष दिया जाने वाला पं. देवराम स्मृति सम्मान निम के कर्नल अजय कोठियाल को दिया जाएगा। साथ ही मेले में स्थानीय संस्कृति और अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
मेला समिति के अध्यक्ष विनोद नेगी ने बताया कि नंदासैंण मेले के माध्यम से संस्कृति के संरक्षण की भी पहल की जाएगी। मेले में महिला मंगल दलों, युवक मंगल दलों को पहाड़ से लुप्त होते जागर, मांगलगीत के अलावा अन्य लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां देंगी। साथ ही मेले में खेलों का आयोजन भी होगा। दूसरी ओर गैरसैंण में चार नवंबर से होने वाली मेले की तैयारियां भी जोरों पर हैं। ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने बताया कि मेले को बेहतर और भव्य बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। मेले में किसानों और ग्रामीणों को जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों के स्टॉल लगने के साथ ही लोक कलाकार और स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक संध्याएं होंगी।