{"_id":"59f4bc894f1c1b6d548b973c","slug":"150921135514-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका क्षेत्र में शामिल किए जाने के विरोध में उफल्डा के ग्रामीण हुए उग्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका क्षेत्र में शामिल किए जाने के विरोध में उफल्डा के ग्रामीण हुए उग्र
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पालिका क्षेत्र में शामिल किए जाने के विरोध में उफल्डा के ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में विरोध जताने के बावजूद शासन ने उफल्डा क्षेत्र को जबरदस्ती पालिका क्षेत्र में शामिल किया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उफल्डा को पालिका क्षेत्र में शामिल किए जाने का निर्णय निरस्त नहीं किया जाता, तहसील परिसर में धरना जारी रहेगा।
शनिवार को उफल्डा के ग्रामीण ग्राम प्रधान उम्मेद सिंह के नेतृत्व में तहसील परिसर पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की। ग्राम प्रधान उम्मेद सिंह ने कहा कि ग्रामीण पूर्व में ही इस संबंध में अपना विरोध प्रशासन के समक्ष जता चुके थे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में बिजेंद्र सिंह पंवार, कुशाल सिंह रावत, योगेेंद्र चौहान, चंद्रमोहन सिंह, बलवीर सिंह, मनवर सिंह, सुषमा नेगी, पार्वती देवी, मधुदेवी, लक्ष्मी देवी आदि शामिल थे।