फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देवाल के 13 निजी स्कूलों पर मान्यता की तलवार

देवाल के 13 निजी स्कूलों पर मान्यता की तलवार

Sat, 28 Oct 2017 10:30 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
देवाल के 13 निजी स्कूलों पर मान्यता की तलवार

विज्ञापन

देवाल। ब्लाक में संचालित 13 निजी स्कूलों को मान्यता न मिलने से इन पर बंदी की तलवार लटक गई है। यही नहीं इन स्कूलों में पढ़ने वाले डेढ़ हजार से अधिक बच्चों का भविष्य भी संकट में है। मानक पूरे नहीं होने के चलते जिलास्तरीय मान्यता समिति ने निजी विद्यालयों की मान्यता की फाइल वापस कर दी है।

नियमानुसार नवीनीकरण या स्कूल संचालन के लिए 13 हजार का चालान, 5 हजार की एफडी, 2 हजार की एनएससी सहित भवन, शौचालय आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। विभागीय अधिकारियों का कहना कि निजी स्कूल संचालकों की ओर से तय मानक पूरे नहीं किए गए और इस कारण स्कूल की मान्यता की फाइल ब्लाक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को वापस कर दी गई है। वहीं मान्यता के कड़े प्रावधानों को पूरा करने में कई स्कूल संचालकों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। ऐसे में इन स्कूलों पर बंदी की तलवार लटक रही है। यही नहीं ब्लाक के पब्लिक स्कूल बेराधार, शिशु मंदिर मुंदोली तथा विद्या मंदिर मुंदोली बंद कर दिए गए हैं। अभिभावकों ने इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का सरकारी स्कूलों में दाखिला करवा दिया है। हिमालयन पब्लिक स्कूल संचालक एससी कुनियाल का कहना है कि पूर्व में जिन मानकों पर स्कूलों को मान्यता मिलती रही है वो सभी मानक पूरे किए गए हैं। बावजूद स्कूल संचालकों को मानकों के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। यदि स्कूलों को मान्यता नहीं दी गई तो आंदोलन किया जाएगा। दूसरी ओर ब्लाक शिक्षा अधिकारी आरपी अवस्थी का कहना है कि ब्लाक में 13 निजी स्कूल हैं जिनकी मान्यता की फाइल जिला मान्यता समिति ने 48 आपत्तियां लगाकर वापस भेज दी हैं। स्कूल संचालकों से मानक पूरे करने के साथ मामले में उच्चाधिकारियों से पत्राचार भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन निजी स्कूलों की मान्यता की फाइलें हुईं वापस
- लाटू चिल्ड्रन स्कूल वाण
- शिशु मंदिर देवाल
- हिमालयन पब्लिक प्राथमिक तथा जूनियर हाईस्कूल स्कूल देवाल
- श्री गुरुरामराय पब्लिक स्कूल देवाल
- श्री गुरु राम राय प्राथमिक तथा जूनियर कांडई
- विद्या मंदिर देवाल
- हिमालयन स्कूल नंदकेशरी
- आशीष चिल्ड्रन जूनियर हाईस्कूूूल लोहाजंग
- यूजीबीएस प्राथमिक तथा जूनियर लोहाजंग
- आशीष चिल्ड्रन स्कूल सवाड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed