{"_id":"59f4b7be4f1c1b6e548b9710","slug":"150921012817-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी का मांस खाने वाले ग्रामीणों के स्वास्थ्य में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरी का मांस खाने वाले ग्रामीणों के स्वास्थ्य में सुधार
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। बकरी का मांस खाने के बाद तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती सभी 12 लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होने लगा है। डॉक्टरों की सलाह पर सभी को घर भेज दिया गया है। साथ ही सावधानी बरतने की हिदायत भी दी गई है।
बुधवार को घेस गांव से 4 किमी दूर दानीखाल में खड़ग सिंह की बकरी मर गई थी, जिसका मांस गांव के करीब 8 परिवारों के 20 लोगों ने खाया। 12 लोग गंभीर और बाकी आंशिक रूप से बीमार हो गए। गंभीर सात बीमारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली और 5 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में भर्ती कराया गया था। अन्य बीमारों का उपचार शुक्रवार को घेस गांव पहुंचे चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने किया। शनिवार को थराली में भर्ती सात और देवाल में भर्ती पांच बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। थराली के डा. जगदीश जोशी और देवाल के डा. मनोज कुमार ने बताया कि सभी भर्ती लोगों के स्वास्थ्य में सुधार है। सभी लोगों को खाने-पीने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।