{"_id":"59f360b04f1c1baf678b7d64","slug":"15091223051-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुकुल विवि में दो दिवसीय कब्ड्डी प्रतियोगिता शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुकुल विवि में दो दिवसीय कब्ड्डी प्रतियोगिता शुरु
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
शुक्रवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में दो दिवसीय अंतर संकाय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ विवि के कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार शर्मा ने किया। पहले दिन बीपीईएस, एमसीए, प्राच्य विद्या संकाय ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का पहला मैच विज्ञान संकाय तथा बीपीईएस के बीच खेला गया। जिसमें बीपीईएस ने विज्ञान संकाय को 45-22 से शिकस्त दी। दूसरे मुकाबले में पीएचडी स्कॉलर तथा एमसीए के बीच खेले गए मैच में ं एमसीए ने पीएचडी स्कॉलर को 33-27 से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में प्राच्य विद्या संकाय ने गुरुदत्त छात्रावास के खिलाड़ियों को 40-08 से हराया। बीपीएड तथा बीपीईएस के बीच हुए मुकाबलें में बीपीएड 46-20 के अतंर से विजयी रही।
आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. आरकेएस डागर ने बताया कि अंतर संकाय प्रतियोगिता के माध्यम से विश्वविद्यालय टीम का गठन किया जाएगा। नार्थजोन इंटर यूर्निवसिटी चैंपियनशिप में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। बताया कि इस अंतर संकाय प्रतियोगिता मे पहली बार पीएचडी स्कॉलर भी भाग ले रहे हैं। चयन समिति के सदस्य डा. अरुण कुमार, डा. दलीप कुशवाहा, डा. प्रणवीर सिंह, सुनील कुमार ने मैचों का संचालन किया। इस अवसर पर डा. अजय मलिक, डा. शिवकुमार चौहान, डा. कपिल मिश्रा, डा. पंकज ग्वाडी, अनुज कुमार, दुष्यंत सिंह राणा आदि उपस्थित रहे। मुकाबलों मे प्राच्य संकाय के मितुल कुमार, बीपीएड के रवि कुमार, बीपीईएस के शुभम, बीए के सूरज, हिमांशु, सन्नी का प्रदर्शन बेहतर रहा।