{"_id":"59f0c42a4f1c1b86698b7847","slug":"15089511611419-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाकोट क्षेत्र का प्रसिद्ध चोपता कौथिग 19 नवंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाकोट क्षेत्र का प्रसिद्ध चोपता कौथिग 19 नवंबर से
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़। कड़ाकोट क्षेत्र का चोपता कौथिग 19 नवंबर से शुरू होगा। मेले के समापन पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के आने की उम्मीद है। नौ दिन तक चलने वाले मेले में शुरू के चार दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। क्षेत्र में मेले की तैयारियां जोरों पर हैं।
चमोली जिले की कड़कोट पट्टी में श्री सिद्धपीठ राज राजेश्वरी गिरिजा भवानी का मंदिर है। चोपता गांव में हर तीसरे साल भव्य नवरात्र मेले का आयोजन होता है। मंदिर समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह सिनवाल ने बताया कि 19 नवंबर को घट स्थापना के साथ माता दुर्गा के मंदिर में अखंड ज्योति प्रज्जवलित होगी। मेले का उद्घाटन थराली विधायक मगन लाल शाह करेंगे। 27 नवंबर को मेले के अंतिम दिन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि मेले में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट को निमंत्रण दिया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता सरोप सिंह सिनवाल ने बताया कि 25 नवंबर को कालरात्रि की रात में शंभु निशंभु, चंड-मुंड, महिषासुर और मधुकैटव वध की लीला का मंचन होगा। साथ ही महाकाली दर्शन और सन्यास वैराट देवी डोली आकर्षण का केंद्र रहेगी। 28 नवंबर को महायज्ञ होगा। इस बार मेले को और भव्य बनाया जाएगा। गांव तक सड़क पहुंचने से इस बार मेले में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 21 को
कड़ाकोट शिक्षा एवं विकास समिति की ओर मेले के दौरान सामान्य ज्ञान एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगी। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस दिन कड़ाकोट दस्तावेज पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा। इस किताब में कड़ाकोट क्षेत्र के सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक पहलुओं का संकलन किया गया है।