फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गांव में मगरमच्छ आने से ग्रामीणों में दहशत

गांव में मगरमच्छ आने से ग्रामीणों में दहशत

Wed, 25 Oct 2017 09:58 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
गांव में मगरमच्छ आने से ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर।
दूधलादयालवाला गांव में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत पैदा हो गई। वन विभाग के कर्मचारियों को मगरमच्छ पकड़ने के लिए बुलाने के बाद भी कोई नहीं पहुंचा।

दूधलादयालवाला गांव से सटे जंगल के पास गंगा के किनारे कई बार ग्रामीणों ने मगरमच्छ देखे गए हैं। गांव के बच्चे अंकित, देशराज, सुरेंद्र, मोहन, अजय, जगदीश आदि का कहना है कि दो दिन पहल ेगांव के पास ही क्रिकेट मैच खेल रहे थे, तभी अचानक एक मगरमच्छ पेड़ के किनारे दिखाई दिया। मगरमच्छ को देख कर बच्चों के होश उड़ गए। बच्चों ने मगरमच्छ मिलने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी लेकिन मौके पर वन विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। बच्चों ने मगरमच्छ की फोटो भी खींची और शोर मचाने पर कुछ देर बाद मगरमच्छ जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीण हंसराज, योगेश ने बताया है कि दीपावली के दिन भी गंगा के किनारे उन्हें काफी बड़ा मगरमच्छ दिखाई दिया था, कुछ देर बाद में ही मगरमच्छ गंगा के अंदर चला गया। चेतराम, सुरेश चंद्र, धर्मवीर, धर्मसिंह, रतन सिंह, जगदीश सिंह आदि का कहना है कि काफी समय से गांव के बगल में ही जंगल में बनी झोपड़ी के अंदर काफी संख्या में मगरमच्छ हैं। वन विभाग के अधिकारियों को मगरमच्छ के बारे में अवगत कराने पर भी कर्मचारी उन्हें पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। गांव के बगल में मगरमच्छ होने से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed