फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कंपोस्ट प्लांट चालू करने को पीसीबी को देनी होगी एनओसी

कंपोस्ट प्लांट चालू करने को पीसीबी को देनी होगी एनओसी

Wed, 25 Oct 2017 09:58 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
कंपोस्ट प्लांट चालू करने को पीसीबी को देनी होगी एनओसी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना के कंपोस्ट प्लांट को चालू करने की एनओसी देने का आदेश दिया है।
बुधवार को संक्षिप्त सुनवाई के बाद एनजीटी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दो सप्ताह में नगर निगम को सराय ज्वालापुर में स्थापित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना के कंपोस्ट प्लांट को चालू करने की एनओसी देने का आदेश दिया है। नगर आयुक्त नितिन सिंह भदौरिया की ओर से ग्रीन बेंच को बताया गया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना के अंतर्गत नगर निगम का कंपोस्ट प्लांट स्थापित हो चुका है। उसका ट्रायल भी किया जा चुका है। प्लांट चालू करने के लिए पीसीबी की एनओसी के लिए चार महीने पहले निर्धारित शुुल्क 84 हजार रुपये भी जमा कराए जा चुके हैं, परंतु एनओसी नहीं मिलने से प्लांट चालू करने में देरी हो रही है। सुनवाई के बाद ग्रीन बेंच ने पीसीबी को दो सप्ताह में नगर निगम को कंपोस्ट प्लांट चालू करने की एनओसी देने का आदेश दिया है। नगर निगम की ओर ग्रीन बेंच का आश्वस्त किया गया कि पीसीबी की एनओसी मिलते ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का कंपोस्ट प्लांट काम करना शुरू कर देगा। नगर निगम की ओर से ग्रीन बेंच में गए सहायक नगर आयुक्त पीके बंसल ने बताया कि ग्रीन बेंच ने नगर निगम के पक्ष में केस को निस्तारित किया है। नगर आयुक्त नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि अभी ग्रीन बेंच जजमेंट प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन बताया गया है कि केस निस्तारित हो गया है और पीसीबी को एनओसी देने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन



16 करोड़ 72 लाख रुपये की है योजना
जेएनएनयूआरएम के अंतर्गत सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की 16 करोड़ 72 लाख रुपये लागत की परियोजना स्वीकृत है। नगर निगम ने इसके लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना को पीपीपी मोड पर चलाने के लिए केआरएल को वर्ष 2012 में अनुबंधित किया था। परियोजना स्थापित करने के लिए सराय ज्वालापुर में लगभग 80 बीघा भूमि कंपोस्ट प्लांट लगाने, कूड़े कचरे को लैंडफिल करने व ट्रैंचिंग ग्राउंड के लिए दी जा चुकी थी। परियोजना का करीब 10 करोड़ रुपया खर्च भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed