{"_id":"59f0bbbd4f1c1bf2538b8d1f","slug":"15089490031-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता महंत मोहनदास को लेकर अखाड़े में पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता महंत मोहनदास को लेकर अखाड़े में पूछताछ
Updated Wed, 25 Oct 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन के लापता महंत कोठारी मोहनदास को लेकर पुलिस ने नए सिरे से पूछताछ शुरू कर की है। पुलिस के कईं बड़े अधिकारियों ने अचानक बड़े अखाड़े में पहुंचकर बुधवार को घंटों तक पूछताछ की। इस दौरान अखाड़े के दो-तीन महंत पुलिस के निशाने पर रहे।
40 दिन से लापता कोठारी महंत मोहनदास का सुराग लगाने में पुलिस प्रशासन फेल नजर आ रहा है। पुलिस की कोशिश के बाद भी लापता महंत मोहनदास का कहीं पता नहीं चल पा रहा है। लापता महंत मोहनदास का 40 दिन बाद भी पता नहीं लगनर संत समाज के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। लापता मंहत को लेकर अभी तक कईं प्रमुख संगठन अपनी आवाज उठा चुके हैं। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन लापता महंत को खोजने में नाकामयाब साबित हुआ है। लापता महंत की बरामदगी को लेकर बुधवार को एसपी सिटी ममता बोहरा, सीओ कनखल जेपी जुयाल, थानाध्यक्ष अनुज सिंह सहित पुलिस के कईं अधिकारियों ने बुधवार को अचानक से अखाड़े में पहुंचकर घंटों पूछताछ की। पुलिस ने प्रमुख रूप से कई प्रमुख महंतों सहित अखाड़े के कईं लोगों से लापता महंत के विषय में जानकरी प्राप्त की। पुलिस अधिकारियों का कहना है पुलिस लापता महंत मोहनदास की बरामदगी को लेकर हर संभव प्रयास कर रही है।
महंत का पता न चलना दुर्भाग्यपूर्ण: स्वामी कृष्णानंद
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
स्वामी दीप्तानंद अवधूत आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में 40 दिन बाद भी लापता महंत का पता नहीं चलने को दुभाग्यर्पूा बताया गया।
विज्ञापन
बैठक में स्वामी कृष्णानंद महाराज ने कहा कि लापता कोठारी महंत मोहनदास का 40 दिन बाद भी पता न लगना आश्चर्यजनक है। जबकि उन्हें ढूंढने के लिए उत्तराखंड सरकार ने एड़ी चोटी का जोर लगा लिया। स्वामी कृष्णानंद महाराज ने कहा कि बुधवार को अचानक पुलिस प्रशासन की नींद टूटी तो कई आला अधिकारियों ने श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन के कुछ संत महंतों से पूछताछ की। यहां ऐसा लगता है कि पुलिस प्रशासन इस मामले की गंभीरता को लेकर सजग हो चुकी है। हरिद्वार का संत समाज भी महंत मोहनदास को लेकर चिंतित है। संत महंतों का कहना है कि महंत मोहनदास जहां भी हों सकुशल अखाड़े लौट आएं, तभी संत महंतों को शांति मिलेगी। इस अवसर पर स्वामी प्रकाशानंद, स्वामी स्वरूप ब्रह्मचारी, महंत गोपालदास, महामंडलेश्वर महंत जसमेरदास महंत ब्रह्मानंद, महंत सुखदेवानंद, महंत साधनानंद सहित कई संत महंतों ने लापता महंत मोहनदास के अभी तक ना मिलने पर चिंता जताई।