{"_id":"59ef72ba4f1c1bf2538b8a52","slug":"150886477510-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ताओं की तैनाती की मांग पर छात्रों ने महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन पर की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ताओं की तैनाती की मांग पर छात्रों ने महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन पर की तालाबंदी
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। राजकीय महाविद्यालय जोशीमठ के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान संकाय में प्रवक्ताओं की तैनाती को लेकर महाविद्यालय में तालाबंदी की। बाद में प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं से वार्ता की और प्रवक्ताओं की तैनाती के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय से अनुरोध करने का आश्वासन दिया, तब दोपहर बाद भवन का ताला खोला गया।
दो सालों से महाविद्यालय में संचालित विज्ञान संकाय में अभी तक प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं हो पाई है। मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने सुबह ग्यारह बजे प्रवक्ताओं की तैनाती के लिए आंदोलन की रणनीति बनाई और महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन पर तालाबंदी कर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आंदोलन स्थल पर हुई सभा में छात्रों ने कहा कि प्रवक्ताओं की तैनाती न होने से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छात्र संघ अध्यक्ष राहुल पंत ने कहा यदि जल्द प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं हुई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। इस मौके पर रामकिशन खंडवाल, शैलेश नेगी, अनिल रावत, राहुल नेगी, लक्ष्मण बुटोला, कुसुम लता, महिमा, गरिमा, शिवानी, शांति भंडारी और आरती आदि मौजूद थे।