फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रेलवे ट्रैक, ओएचई लाइन पर गिरा भारी भरकम पेड़, घंटों बाधित रहा रेल यातायात

रेलवे ट्रैक, ओएचई लाइन पर गिरा भारी भरकम पेड़, घंटों बाधित रहा रेल यातायात

Mon, 23 Oct 2017 10:50 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक, ओएचई लाइन पर गिरा भारी भरकम पेड़, घंटों बाधित रहा रेल यातायात

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
हरिद्वार- देहरादून रेल मार्ग पर सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक और ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन पर भारी भरकम पेड़ गिरने से रेलमार्ग पर कई घंटे यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान दिल्ली- देहरादून जनशताब्दी, देहरादून- ब्रांदा जैसी कई गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहा। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। आखिरकार अफसरों की मौजूदगी में काफी मशक्कत के बाद रेलवे ट्रैक पर गिरे पेड़ को हटाकर यातायात बहाल किया गया।

हरिद्वार- देहरादून रेलखंड पर मोतीचूर से पहले सुरंग के पास भारी भरकम पेड़ टूटकर ट्रैक पर गिर गया। इतना ही नही पेड़ के ओएचई लाइन पर गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पेड़ गिरने से देहरादून, बांद्रा, हावड़ा - देहरादून, ऋषिकेश- आगरा पैसेंजर, और दिल्ली देहरादून शताब्दी जैसी गाड़ियां जहां तहां खड़ी हो गई। रेलवे ट्रैक बाधित होने और कई गाड़ियों के फंसे होने की जानकारी मिलते ही विभागीय अफसर मौके पर पहुंचे। आखिरकार काफी जद्दोजहद के बाद रेलवे ट्रैक पर गिरे पेड़ को हटाकर यातायात बहाल किया गया। वहंी पेड़ के ओएचई लाइन पर गिरने से बिजली आपूर्ति ठप होने से शताब्दी और देहरादून - हावड़ा ट्रेन को डीजल इंजन मंगाकर देहरादून के लिए रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। आखिरकार संचालन बहाल होने पर रेलवे अफसरों के साथ ही यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। उल्लेखनीय है कि यह पहली बार नही है जब रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने या फिर मलबा आने से रेल यातायात बाधित हुआ है। स्टेशन अधीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि कुछ देर के लिए यातायात बाधित था लेकिन त्वरित कार्रवाई कर बहाल कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed