फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रात को वाहनों में और दिन को घोड़े खच्चरों में ढोई जा रही अवैध खनन सामग्री

रात को वाहनों में और दिन को घोड़े खच्चरों में ढोई जा रही अवैध खनन सामग्री

Sun, 22 Oct 2017 10:39 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
रात को वाहनों में और दिन को घोड़े खच्चरों में ढोई जा रही अवैध खनन सामग्री

विज्ञापन
श्रीनगर। अलकनंदा नदी किनारे जमकर अवैध खनन का कारोबार किया जा रहा है। अवैध खनन सामग्री से भरे वाहन रातभर सड़कों पर सरपट दौड़ रहे हैं, जबकि दिन के समय में घोड़े-खच्चरों से अवैध खनन सामग्री ढोई जा रही है। प्रशासन की नाक के नीचे हो रहे अवैध खनन के इस खेल से प्रशासन की कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में है।

अलकनंदा नदी में कुछ स्थानों पर पिछले वर्ष तक रीवर ट्रेनिंग (नदी की धारा मोडने के लिए) के नाम पर करीब तीन क्षेत्र स्वीकृत किए गए थे, लेकिन क्षेत्रों को खनन के लिए नवीनीकृत नहीं किया गया है। बावजूद इसके अलकनंदा किनारे जमकर अवैध खनन किया जा रहा है। अवैध खनन सामग्री से भरे वाहन रातभर शहर की सड़कों पर सरपट दौड़ रहे हैं, जबकि दिन के उजाले में घोड़े-खच्चरों से खुलेआम खनन सामग्री ढोई जा रही है। तहसील व पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे हो रहे अवैध खनन पर कोई कार्रवाई न किए जाने पर प्रशासन की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अवैध खनन की जानकारी होने के बावजूद प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। डीएम पौड़ी सुशील कुमार ने बताया कि श्रीनगर में उनके क्षेत्र में खनन के लिए कोई क्षेत्र स्वीकृत नहीं है। यदि खनन किया जा रहा है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed