{"_id":"59eb7c574f1c1b7a548b85fc","slug":"150860509014-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ धाम में ड्रोन कैमरे को देख तीर्थयात्रियों व स्थानीय लोगों में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ धाम में ड्रोन कैमरे को देख तीर्थयात्रियों व स्थानीय लोगों में मची खलबली
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में बिना अनुमति ड्रोन कैमरे से डॉक्यूमेंट्री बनाने पर थाना बदरीनाथ पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।
थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि शनिवार को शाम छह बजे अलकनंदा और बदरीनाथ धाम के ठीक ऊपर लोगों ने ड्रोन कैमरा आसमान में उड़ते देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने ड्रोन कैमरे को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि ड्रोन कैमरे का संचालन कर रहे लोगों ने बताया कि वे नमामि गंगे योजना के तहत चारों धामों की करीब आधा घंटे की डॉक्यूमेंट्री बना रहे थे, लेकिन टीम के पास जिला प्रशासन की ओर से कोई भी लिखित अनुमति पत्र नहीं था। थानाध्यक्ष ने बताया कि यदि कैमरे में मंदिर के वर्जित क्षेत्र के फुटेज पाए गए तो उन्हें हटा दिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने टीम के सदस्यों से जिला प्रशासन की लिखित अनुमति के बाद ही डॉक्यूमेंट्री बनाने की बात कही।