फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्रद्धापूर्वक मनाया गया अन्नकूट का पर्व

श्रद्धापूर्वक मनाया गया अन्नकूट का पर्व

Fri, 20 Oct 2017 10:59 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धापूर्वक मनाया गया अन्नकूट का पर्व

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गोवर्द्धन पर्वत उठाकर बृजवासियों की इंद्र के कोप से रक्षा करने पर पूरे देश की भांति धर्मनगरी में भी गोवर्द्धन पूजा तथा अन्नकूट का पर्व मनाया गया। अनेक स्थलों पर सामूहिक अन्नकूट भोज आयोजित किए गए तथा घरों के आंगन में गोवर्द्धन पर्वत उठाए श्रीकृष्ण की पूजा- अर्चना की गई। प्रात:काल नगरवासियों ने व्रत रखकर गोवर्द्धन धारी श्रीकृष्ण की पूजा की। घरों के आंगन में गोबर और आटे से श्रीकृष्ण की अनुकृति तैयार की गई। एक उंगली पर कृष्ण ने गोवर्द्धन पर्वत उठा रखा था जिसके नीचे बृजवासी छिपे हुए थे। कथाओं के अनुसार राजा इंद्र ने बृज के गोप, ग्वालों और गोपियों को बंधक बना लिया था। विरोध करने पर इंद्र ने भारी वर्षा प्रारंभ कर दी, जिसमें समूचा बृज मंडल बहने लगा और ग्वाले चीखने लगे। तब श्रीकृष्ण ने अपनी उंगली पर विशाल गोवर्द्धन पर्वत उठाकर बृजवासियों को उसके नीचे ले लिया। पर्वत के साये में बृजवासी न केवल भीषण वर्षा के प्रकोप से बच गए, अपितु उनके घर पशुओं आदि का भी इंद्र कुछ न बिगाड़ पाए। जब भारी वर्षा के बावजूद इंद्र बृज का कुछ न बिगाड़ पाया तब इंद्र ने ध्यान लगाकर देखा कि स्वयं नारायण अवतार कृष्ण बृज की रक्षा कर रहे हैं। शर्मिदा इंद्र ने स्वयं आकर भगवान कृष्ण की अराधना की और वर्षा बंद कर दी। उन्होंने कृष्ण से आग्रह किया कि वे पर्वत को जमीन पर रख दे। कृष्ण ने इंद्र को कड़ी फटकार लगाई। तब इंद्र ने अनेक प्रकार से श्रीकृष्ण की पूजा प्रारंभ कर दी तथा उन्हें 56 प्रकार के व्यजनों के भोग लगाकर बृजवासियों को भी मनाया।

तबसे गोवर्द्धन पूजा के साथ साथ अन्नकूट भोजों का आयोजन किया जाता है। उत्तरी हरिद्वार के प्राचीन राम मंदिर में अन्नकूट पर्व भोज का आयोजन हुआ। गीता कुटीर तपोवन में भी अन्नकूट भोज आयोजित किया गया। हरकी पैड़ी के भंडारी आश्रम में कृष्ण पूजा तथा भोज आयोजित हुआ। इसी प्रकार पंचपुरी के अनेक धर्म स्थलों पर अन्नकूट पूजा का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। कनखल और ज्वालापुर के दर्जनों स्थानों पर सामूहिक भोज आयोजित हुए। पांच दिनी पर्व का चौथा दिन भगवान श्रीकृष्ण के नाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed