फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   समृद्घि का प्रतीक है अन्नकूट महोत्सव मेयर

समृद्घि का प्रतीक है अन्नकूट महोत्सव मेयर

Fri, 20 Oct 2017 10:58 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
समृद्घि का प्रतीक है अन्नकूट महोत्सव मेयर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अन्नकूट पर्व पर भगवान गोवर्द्धन को 56 तरह की सब्जियों और कढ़ी चावल का भोग लगाया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि मेयर मनोज गर्ग ने इस पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि द्वापर युग मे श्री कृष्ण ने इंद्रदेव का अहंकार को चूर- चूर किया था। देवलोक के राजा इंद्र को अपनी शक्ति पर बहुत घमंड था। बृजवासी जब इंद्र के बजाय गिरिराज गोवर्द्ध्रन की पूजा करने लगे तो इंद्र ने क्रोध में लोगो को डराने के लिए ब्रज क्षेत्र में घनघोर बारिश शुरू कर दी, तब भगवान कृष्ण ने एक उंगली पर गोवर्द्धन पर्वत को उठाकर लोगो को मूसलाधार बारिश से बचाया था। तभी से लोग श्री कृष्ण भगवान के अनुसार गोवर्द्धन की पूजा करने लगे।
मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि गोवर्द्धन पूजा के बाद भगवान को 56 प्रकार पकवानों का भोग लगाया जाता है। और फिर सब लोगों को उसे प्रसाद के रूप में खिलाया जाता है। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा आज के दिन भगवान गोवर्द्धन की पूजा करने से आयु और आरोग्य की प्राप्ति होती है। दु:ख दरिद्रता का नाश होता है। इस दिन जो शुद्ध भाव से भगवत चरण में सादर समर्पित, संतुष्ट, प्रसन्न रहता है वह वर्ष पर्यंत सुखी और समृद्ध रहता है।
विज्ञापन

वैश्य कुमार सभा कनखल प्रति वर्ष अन्नकूट का आयोजन करती है। जिसमे बड़ी संख्या में समाज के लोगो ने अन्नकुट का प्रसाद लिया। अन्नकूट के मौके पर कनखल वैश्य कुमार सभा में गोवर्द्धन पूजा के बाद आम सभा की बैठक हुई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई और अध्यक्ष अवनीश गोयल ओर महामंत्री मनीष गुप्ता ने सभा का वर्ष भर का हिसाब किताब प्रस्तुत किया। वैश्य कुमार सभा की नई धर्मशाला बनाने के लिए भूमि खरीदने के लिए समिति का गठन भी किया गया। बैठक में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष पराग गुप्ता, सभा के पूर्व अध्यक्ष रामकिशन गोयल, उमेश गोयल, मुकेश गोयल, प्रदुमन अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, निश्चल गुप्ता, नरेश चंद जैन, ईश्वर चंद गुप्ता, अजय जैन, संजय आर्य, गगन गुप्ता, मुकेश मोदी, प्रदीप गुप्ता, हरीश मित्तल, नमित गोयल, रचित अग्रवाल, मनोज सिंघल, प्रतीक गुुप्ता, अजय गोयल, संजय अग्रवाल, समीर गुप्ता, शुभम अग्रवाल, अंकित जैन, विशाल गुप्ता, शैलेेेश अग्रवाल और गौरव गुप्ता प्रदीप गर्ग, विजय गुप्ता, अंकित गुप्ता और अश्वनी समेत बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed