{"_id":"59e3883f4f1c1bcc538b7848","slug":"15080838413-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में गिरे ट्रक चालक का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में गिरे ट्रक चालक का नहीं लगा सुराग
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पपड़ासू पुल के समीप नदी में गिरे खाली गैस सिलेंडर के ट्रक चालक का पता नहीं चल पाया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के दलदल में धंसने से बचाव दल की परेशानी बढ़ती जा रही है। पुलिस ने ट्रक को नदी से निकालने के लिए लक्ष्मण झूला से क्रेन मंगाई है।
शनिवार शाम 6 बजे रुद्रप्रयाग से हरिद्वार खाली एलपीजी सिलेंडर ले जा रहा ट्रक पपड़ासू पुल के समीप अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा समाया। मौके पर कलियासौड़ चौकी और कोतवाली श्रीनगर से पहुंची पुलिस की टीम ने रेसक्यू आपरेशन चलाया। पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त में सिर्फ ट्रक ड्राइवर ललित (छुटमलपुर) ही सवार था। रात के अंधेरे में पुलिस ने उसे तलाशने की कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। सुबह उजाला होने पर पुन: अभियान चलाया गया। रविवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी धन सिंह तोमर भी मौके पर पहुंचे। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि जहां ट्रक गिरा है, वहां पानी रुका है और दलदल है। शनिवार रात तक ट्रक का एक हिस्सा थोड़ा सा दिखाई दे रहा था। रविवार को दलदल में यह हिस्सा भी धंस गया। जल पुलिस राफ्ट में उतरकर गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब ट्रक को बाहर खींचने के लिए क्रेन मंगाई गई है।