{"_id":"59de50364f1c1bd7538b6f0b","slug":"150774181119-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खातों को आधार से लिंक करने में कीर्तिनगर का जिले में पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक खातों को आधार से लिंक करने में कीर्तिनगर का जिले में पहला स्थान
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली विभिन्न पेंशनों को आधार नंबर से लिंक करने में कीर्तिनगर ब्लाक जिले में सबसे आगे है। यहां समाज कल्याण विभाग की ओर से 95 फीसदी लाभार्थियों के बैंक खातों को आधार से लिंक किया गया है। जबकि विकासखंड से 98 फीसदी पेेंशनरों के आधार नंबर जिले को भेज दिए गए है।
विकासखंड कीर्तिनगर में समाज कल्याण विभाग की ओर से करीब 3 हजार पांच सौ लाभार्थियों के 98 फीसदी खातों को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जबकि जिले से विकासखंड के 95 फीसदी खातों को आधार से लिंक किया जा चुका है। सहायक समाज कल्याण अधिकारी कीर्तिनगर रणजीत सिंह बर्त्वाल ने बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली वृद्धा, दिव्यांग, विधवा आदि पेंशनरों के सभी खातों को आधार से लिंक करने के लिए रिपोर्ट जिले को भेज भेज दी गई है। अब मात्र दो फीसदी लोग ही ऐसे छूटे है जो घर से बाहर रह रहे है। या फिर जिनके आधार कार्डों में त्रुटियां है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया ने बताया कि पेंशनरों के खातों को आधार से लिंक करने में कीर्तिनगर ब्लाक का प्रथम स्थान है। ब्लाक के 95 फीसदी खाते आधार से लिंक हो चुके है। कहा कि जिन लाभार्थियों को पेंशन का भुगतान नही हो पा रहा है उनके नामों में त्रुटि व आधार नंबर न होने से भुगतान नही हो पा रहा है।