{"_id":"59dcfdd14f1c1bcf538b69da","slug":"150765518112-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात व्यक्ति ने अलकनंदा में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात व्यक्ति ने अलकनंदा में लगाई छलांग
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। पुराने मोटर पुल से एक अज्ञात व्यक्ति ने अलकंनदा में छलांग लगा दी। श्रीनगर जल पुलिस और कीर्तिनगर कोतवाली पुलिस व्यक्ति की तलाश में जुट गई है। वहीं कोतवाली में भक्तियाना निवासी एक व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। गुमशुदा व्यक्ति के पुत्र ने पुल पर मिली चप्पलों को अपनी पिता की बताया है।
कोतवाल चंदन सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार को 11 बजे एक व्यक्ति ने पुराने मोटर पुल से अलकनंदा में छलांग लगा दी। जाखड़ी निवासी दीपक सजवाण ने व्यक्ति को अलकनंदा में डूबते देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुल पर व्यक्ति की चप्पलें मिली हैं। हालांकि कूद मारने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। दूसरी ओर देर शाम कोतवाली कीर्तिनगर में एक व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज की गई है। गवाणा निवासी आशीष गोदियाल ने कोतवाली में अपने पिता नत्थीराम गोदियाल की गुमशुदगी दर्ज कराई है। आशीष ने पुलिस को बताया कि उसके पिता सुबह घर से घूमने के लिए निकले थे। आशीष ने पुराने मोटर पुल पर मिली चप्पलों को अपनी पिता की चप्पलें बताया। पुलिस दोनों घटनाओं को एक जोड़कर देख रही है।