{"_id":"59dcfdcd4f1c1b79548b6a58","slug":"15076551774-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के लिए ब्लाक मुख्यालय पर कर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के लिए ब्लाक मुख्यालय पर कर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मी 22 सूत्री मांगों के लिए विकासखंड कार्यालय के संमुख दिन भर धरने पर बैठे रहे।
मंगलवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला इकाई के आह्वान पर विकासखंड कीर्तिनगर के विभिन्न विभागों के कर्मी दिन भर धरने पर बैठे रहे। इस मौके पर कर्मियों ने मांगों के लिए ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जम कर नारे बाजी की। कर्मियों ने वेतन विसंगति को दूर करने, एसीपी की पुरानी व्यवस्था लागू किए जाने, उपार्जित अवकाश सीमा बढ़ाने, स्थानांतरण एक्ट लागू करने, वर्ष 2005 पुरानी पेंशन योजना लागू करने, फील्ड कर्मियों को बॉयोमीट्रिक्स उपस्थिति से मुक्त रखने, रिक्त पदों पर पदोन्नति देने आदि मांगों के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर जीएन जुयाल, डीसी चमोल, भानु प्रसाद थपलियाल, वीरेंद्र असवाल, राजेंद्र शाह, विरेंद्र चौहान, पुष्पेंद्र कुमार, सतेंद्र भट्ट, सरस्वती भट्ट, मधु तोमर, माया चोपड़ा, शैला सेमवाल, शैलेंद्र पुंडीर, मुकेश जोशी, विजय भट्ट आदि मौजूद थे। ब्यूरो