{"_id":"59dbdd134f1c1bce538b69a1","slug":"150758126216-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमहानिदेशक ने लिया सीमा सड़क संगठन के कार्यो का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमहानिदेशक ने लिया सीमा सड़क संगठन के कार्यो का जायजा
Updated Tue, 10 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल के लिए
---------------
निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे बीआरओ के उप महानिदेशक
-- भारत-चीन सीमा से जुड़े मार्गों के अलावा राजमार्ग रुद्रप्रयाग जोशीमठ का भी किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश ।
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के उपमहानिदेशक ने उत्तराखंड में निर्माणाधीन शिवालिक परियोजनाओं का निरीक्षण किया और कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण भारत-चीन सीमा से जुड़े मार्गों के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग रुद्रप्रयाग, जोशीमठ और माना में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। बीआरओ के उप महानिदेशक पीके महाजन ने छह दिवसीय दौरे के तहत सीमांत मार्गों का निरीक्षण किया व निर्माण की प्रगति जानी। चार से नौ अक्टूबर तक उन्होंने प्रदेश के विभिन्न सीमांत क्षेत्रों में शिवालिक परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस मौके पर उन्होंने कठिन परिस्थितियों में गुणवत्ता के साथ कार्य कर में जुटे परियोजना के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। उप महानिदेशक महाजन ने रुद्रप्रयाग, जोशीमठ और माना राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीमा सड़क संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की को बेहतर बताया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्यों को अंजाम देने के लिए कर्मचारियों को कठोर परिश्रम की सराहना भी की और कार्मिकों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान मुख्य अभियंता यूसी मेहता ने सीमांत क्षेत्रों में सीमा सड़क संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।