फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र-छात्राएं

लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र-छात्राएं

Mon, 09 Oct 2017 10:51 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र-छात्राएं
कर्णप्रयाग। प्रसव के लिए अस्पताल भर्ती गर्भवती केे साथ ही नवजात की मौत के विरोध में सोमवार को महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही अस्पताल परिसर में दो मिनट का मौन रखकर मृतका को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

ग्वाड़ गांव की मनवीर सिंह की पत्नी लक्ष्मी पिछले दो अक्तूबर को प्रसव के लिए तहसील मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हुई थी। 3 अक्टूबर को प्रसव के करीब आधा घंटे बाद उसकी मौत हो गई, जबकि बृहस्पतिवार को बच्ची ने भी दम तोड़ दिया था। इससे नाराज सोमवार को महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं ने डॉक्टरों की नियुक्ति करने, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का प्रबंध करने, उपचार में लापरवाही करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में छात्रसंघ सचिव नितिन रावत, उपाध्यक्ष प्रीतम रावत, कोषाध्यक्ष ऋषभ, पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार, सौरभ कुमार, एसएफआई जिलाध्यक्ष कमलेश नेगी, पूनम रावत, वंदना, करिश्मा, सुनिधी, नेहा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


कर्मियों का विरोध जारी
कर्णप्रयाग। मंगलवार को सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रदर्शन के दौरान हुए हंगामे के बाद अस्पताल में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टरों का कहना है कि हंगामे के दौरान कई लोगों ने स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टरों के साथ अभद्रता की है। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि प्रसूता के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed