फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राष्ट्रीय स्तर की 80 मीटर बाधा दौड़ में दौड़ेगा आदित्य

राष्ट्रीय स्तर की 80 मीटर बाधा दौड़ में दौड़ेगा आदित्य

Mon, 09 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर की 80 मीटर बाधा दौड़ में दौड़ेगा आदित्य
श्रीनगर। भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल घसिया महादेव के कक्षा 7 के छात्र आदित्य भट्ट ने राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। अब वह 28 अक्तूबर से नागपुर में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की 80 मीटर हर्डल रेस (बाधा दौड़) स्पर्धा में दमखम दिखाएगा।
विज्ञापन

आदित्य ने पिछले दिनों संपन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ व 80 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में पौड़ी जिले का प्रतिनिधित्व किया था। 80 मीटर दौड़ में आदित्य ने गोल्ड मेडल झटका, जिसके आधार पर उसका राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का हुआ है। सोमवार को विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रभा बहुगुणा व शिक्षकगणों ने आदित्य को सम्मानित किया। आदित्य ने सफलता का श्रेय कोच केशर सिंह कोटियाल को दिया। कोटियाल अपने व्यक्तिगत संसाधनों से सुबह-शाम उसे स्टेडियम में निरंतर अभ्यास कराते हैं। आदित्य के पिता रंगकर्मी राकेश भट्ट ने सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबंधन और कोच को दिया। आदित्य की माता भावना भट्ट भी इसी विद्यालय में शिक्षिका है। उन्होंने बताया कि आदित्य इससे पूर्व श्रीनगर नगर पालिका से भी ओवर ऑल चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल हासिल कर चुका है। इस मौके पर केशर सिंह कोटियाल व नीलेश थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed