{"_id":"59dbae364f1c1bd1538b6901","slug":"150756926515-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का समाधान न होने पर लोनिवि कर्मियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का समाधान न होने पर लोनिवि कर्मियों में आक्रोश
Updated Mon, 09 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। लोक निर्माण विभाग नियमित/वर्कचार्ज कर्मचारियों की समस्या का समाधान न होने पर संघ ने आक्रोश व्यक्त किया।
विभिन्न समस्याओं को लेकर लोनिवि कर्मचारी संघ की बैठक खंडीय अध्यक्ष मकान सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेवा निवृत्त कर्मी रामप्रसाद उनियाल व गबर सिंह ने कहा कि सेवा निवृत्ति के एक साल बाद भी विभाग की ओर से पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। संघ के संरक्षक ने कहा कि कर्मियों की वर्कचार्ज की सेवा को नियमितीकरण की सेवा में जोड़ा जाना चाहिए। अन्यथा कर्मियों को न्यायालय की शरण में जाना पड़ेगा। इस मौके पर बलवंत सिंह भंडारी ने कहा कि 11 अक्तूबर को कर्मियों की समस्या के समाधान के लिए अधीक्षण अभियंता की ओर से बैठक बुलाई गई है, जिसमें संघ के समस्त खंडीय अध्यक्षों व मंत्रियों को प्रतिभाग करने को कहा गया है। इस संबंध में प्रांतीय कार्यकारिणी की ओर से 10 सूत्री मांग पत्र शासन को भेजा गया हैै। साथ ही कुछ मांगों पर प्रमुख अभियंता की ओर से 18 नवंबर को संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक बुलाई गई है। बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश चंद्र व जिलाध्यक्ष टिहरी कलम सिंह और जिलाध्यक्ष पौड़ी बलवंत सिंह भंडारी मौजूद थे।