फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ड्यूटी पर लौटे

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ड्यूटी पर लौटे

Mon, 09 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ड्यूटी पर लौटे
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्राचार्य प्रो. सीएमएस रावत ने लंबी इंतजारी के बाद ड्यूटी पर लौट आए हैं। उन्होंने सोमवार को चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में ज्वाइनिंग दे दी। उनके मंगलवार तक कॉलेज में लौटने की संभावना है।
विज्ञापन

11 सितंबर को अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने एनीस्थिीसिया विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष व पूर्व प्रभारी प्राचार्या प्रो. आईएस योग को एक साल का सेवा विस्तार दे दिया था। जबकि प्रो. योग की कार्यप्रणाली और शिकायतों को देखते हुए प्राचार्य ने जनवरी माह में उनका सेवा विस्तार नहीं किया था। वह इसके खिलाफ कोर्ट भी र्गई। शासनादेश जारी होने के अगले दिन प्राचार्य प्रो. रावत कम्युनिटी विभागाध्यक्ष प्रो. अमित सिंह को चार्ज देकर छुट्टी पर चले गए थे। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए शासन को इस्तीफा दे दिया, लेकिन उनका इस्तीफा देने की असली वजह बिना उनको विश्वास में लिए प्रो. योग को सेवा विस्तार देना था। शासन ने प्रो. रावत का इस्तीफा नामंजूर कर दिया था, लेकिन उनके अवकाश पर रहने के चलते असमंजस की स्थिति बनी थी। सोमवार को उन्होंने सारे अटकलों को विराम देते हुए निदेशालय पहुंचकर ज्वाइन कर लिया। प्रो. रावत ने बताया कि स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद वह काम पर लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed