{"_id":"59d907764f1c1bd8538b631f","slug":"15073955028-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय सड़क में, गोशाला पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय सड़क में, गोशाला पर कब्जा
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। ग्राम पंचायत श्रीकोट गंगानाली में लगभग एक दशक पूर्व बनाई गई अस्थायी गोशाला में लावारिस गायों के बजाय के लोग रह रहे हैं। यहां तक किसी व्यक्ति ने गोशाला में निजी पेयजल और विद्युत कनेक्शन ले लिए हैं। ऐसे में गोशाला में कब्जे की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय निवासियों की मांग पर राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने तहसील प्रशासन को जांच के आदेश दिए हैं।
वर्ष 206-07 में श्रीकोट गंगानाली के तोल्यों तोक में बदरीनाथ हाईवे पर गदेरे में गायों के लिए टीन शेड का निर्माण किया गया। गोशाला में रखने वाली गायों के भोजन और संचालन के लिए समिति का गठन किया गया, लेकिन इस सबके बावजूद टीन शेड में लावारिस गायों को आश्रय नहीं मिल पाया। जिला पंचायत सदस्य प्रकाश बुटोला का कहना है कि एक आला अधिकारी ने कनेक्शन की अनुमति दी है। गोशाला ग्राम पंचायत के अधिकार क्षेत्र में है। इसके संचालन के लिए ग्राम पंचायत ही संस्तुति करेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। पिछले दिनों क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे डा. रावत के समक्ष ग्रामीणों ने समस्या रखी, जिस पर उन्होंने तहसीलदार को जांच के आदेश दिए हैं। तहसीलदार सुनील राज का कहना है कि संबंधित व्यक्ति से गोशाला में कनेक्शन लगाने और संचालन के दस्तावेज मांगे गए हैं।