{"_id":"59d9076e4f1c1bd0538b6371","slug":"150739549420-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव निर्मित मोटर पुल अवैध खनन से खतरे की जद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव निर्मित मोटर पुल अवैध खनन से खतरे की जद में
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर में नव निर्मित मोटर पुल के नीचे पिंडर नदी के तट पर रात को हो रहे अवैध खनन पर लोगों ने आपत्ति जताई। वीरेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि कुछ लोग नव निर्मित मोटर पुल के नीचे से रात में रेत और पत्थरों का अवैध खनन कर रहे हैं। लगातार हो रहे खनन से पुल के एबेटमेंट खतरे की जद में आ रहे हैं। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग उठाई। तहसीलदार विपिन चंद्र पंत ने बताया कि मामले का संज्ञान लेकर अवैध खननकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।