{"_id":"59d9076d4f1c1b79548b6253","slug":"150739549319-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की एनॉटमी विभागाध्यक्ष को मिला सेवा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की एनॉटमी विभागाध्यक्ष को मिला सेवा विस्तार
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। उत्तराखंड शासन ने राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की एनॉटमी विभागाध्यक्ष प्रो. अमला रानी दास को सात माह का सेवा विस्तार दे दिया है। चिकित्सा शिक्षा निदेशक प्रो. आशुतोष सयाना ने कॉलेज के प्राचार्य को पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मेडिकल कॉलेज की सीनियर प्रोफेसर डा. दास का अनुबंध गत 28 सितंबर को समाप्त हो गया था। उन्होंने प्रभारी प्राचार्य को पत्र भेजकर 7 माह (चिकित्सा शिक्षा सेवा की सेवानिवृत्ति आयु 70 वर्ष पूरी होने तक) के लिए नवीनीकरण करते हुए 30 अप्रैल 2018 तक सेवा में रखने का अनुरोध किया। लेकिन उनके अनुबंध का नवीनीकरण नहीं हुआ।
तत्पश्चात उन्होंने चिकित्सा शिक्षा सचिव और निदेशक को पत्र भेजकर अनुबंध बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसको शासन ने स्वीकार कर लिया। शासन के आदेश के क्रम में निदेशक प्रो. सयाना ने पत्र भेजते हुए कहा कि प्रो. दास के अनुभव व योगदान को देखते हुए और रिक्त पद के सापेक्ष शासन ने अधिवर्षता आयु तक सेवा विस्तार करने के निर्देश दिए हैं।