{"_id":"59d7e8974f1c1bd9538b62ce","slug":"150732206218-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोईवाला छात्र संघ अध्यक्ष अशुंल कठैत का निर्वाचन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोईवाला छात्र संघ अध्यक्ष अशुंल कठैत का निर्वाचन निरस्त
Updated Sat, 07 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवनियुक्त अध्यक्ष का निर्वाचन निरस्त
-- पीजी कॉलेज डोईवाला में फिर गरमाई राजनीति, अकादमिक एरियर में पाई गई गड़बड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला में अकादमिक एरियर दुरुस्त न होने के कारण शुक्रवार को छात्र संघ अध्यक्ष अंशुल कठैत के निर्वाचन को कॉलेज प्रशासन ने निरस्त कर दिया है। अध्यक्ष के निर्वाचन निरस्त होने से छात्र राजनीति गरमा गई है। डोईवाला महाविद्यालय छात्र संघ के शिवाय छात्र संगठन से जुडे़ छात्र संघ अंशुल कठैत के निर्वाचन को एबीवीपी ने चुनौती देते हुए कॉलेज प्राचार्य को लिखित शिकायती पत्र दिया था। ग्रीवेंस कमेटी ने शिकायती पत्र पर कानूनी सलाह लेने के बाद विधिक कार्रवाई की है, जिसमें छात्र संघ अध्यक्ष अंशुल कठैत के निर्वाचन को निरस्त कर दिया गया है।
बताया गया कि अंशुल का चुनाव के दौरान बीएससी प्रथम सेमेस्टर में उत्तीर्ण होने के बाद प्रवेश दिया गया था, वह बीएससी द्वितीय सेमेस्टर का छात्र था। लेकिन चुनावी तिथि तक उसका परीक्षा परिणाम नहीं आ सका था, जिसके आधार पर उन्होंने चुनाव लड़ा। रिजल्ट आने के बाद अकादमिक एरियर आने के कारण छात्र संघ अध्यक्ष का निर्वाचन निरस्त कर दिया गया है। डोईवाला महाविद्यालय प्राचार्य डा. एमसी नैनवाल ने बताया कि निरस्त का नोटिस कॉलेज में चस्पा कर दिया गया है। लीगल एडवाइस लेने के बाद ही कार्रवाई की गई है।