{"_id":"59d667354f1c1b7a548b5e37","slug":"150722340316-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका में शामिल करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका में शामिल करने का विरोध
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। नगर पालिका में शामिल किए जाने के विरोध में ग्रामीणों का धरना चौथे दिन जारी रहा। वहीं आंदोलनकारियों के अनुसार क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने उनसे वार्ता करने की पेशकश की है।
पौड़ी व टिहरी जिले के 15 गांवों को नगर पालिका देवप्रयाग में शामिल किया जा रहा है। ग्रामीण इसके विरोध में गांव बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले तहसील कार्यालय में धरना दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को समिति के महासचिव अरुण डबराल की अगुवाई में क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनी टोडरिया सुनीता महर, लक्ष्मी देवी, रमेश सिंह, जगदीश सिंह व वसंत सिंह आदि धरने में बैठे। इधर, समिति के अध्यक्ष विनोद टोडरिया ने बताया कि विधायक कंडारी ने परिसीमन के तहत आ रहे गांवों के प्रधानों, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्यों से वार्ता कर उनकी बात मुख्यमंत्री के सम्मुख रखने का आश्वासन दिया है। उन्होंने विधायक की पहल का स्वागत करते कहा कि इस मामले में सर्वमान्य हल निकालने का प्रयास होना चाहिये। समिति शीघ्र ही जिलाधिकारी के समक्ष अपनी आपत्तियां रखेगी। ब्यूरो