{"_id":"59d6637c4f1c1bda538b5d0f","slug":"150722245010-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेणी देवी के प्रतीक चिन्ह को मंदिर में किया प्रतिस्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेणी देवी के प्रतीक चिन्ह को मंदिर में किया प्रतिस्थापित
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़। रैंस गांव में शरद पूर्णिमा पर्व पर नैणी देवी के प्रतीक चिह्न की वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पूजा की गई। देवी के प्रतीक चिह्न ने गांव में लोगों के घरों की देहरियों पर जाकर श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। इस दौरान आचार्यों ने दुर्गा सप्तशती मंत्रों से यज्ञ में आहुतियां डालीं। इसके बाद नौ गांवों के श्रद्धालुओं की मौजूदगी में विधि-विधान से देवी के प्रतीक चिह्न को मंदिर में प्रतिस्थापित किया गया। देवी-देवताओं के पश्वाओं ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वचन दिया। इस मौके पर नैणी देवी सेवा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मिंगवाल, अजीत सिंह, सुखदेव भंडारी, रघुनाथ नेगी, देवी सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालुु मौजूद थे।