{"_id":"59d6637b4f1c1bce538b5e08","slug":"15072224489-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल टूरिस्ट को हेली से देहरादून ले जाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल टूरिस्ट को हेली से देहरादून ले जाया गया
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। वेदनी-रूपकुंड रूट के बिनायकधार में चोटिल हुए मुंबई के पर्यटक को प्रशासन ने बृहस्पतिवार की सुबह हेलीकाप्टर से इलाज के लिए देहरादून भेज दिया है। थानाध्यक्ष एसबी जोशी ने बताया कि मुंबई का 15 सदस्यीय पर्यटकों का दल एक अक्तूबर को लोहाजंग से रूपकुंड गया था। बुधवार को दल रूपकुंड से वापस वेदनी आ रहा था। रूपकुंड तथा बगुवावासा के बीच विनायकधार में पर्यटक मुंबई निवासी आशीष जोशी (45) का पैर फिसलने से वह बुरी तरह चोटिल हो गए। दल से किसी ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। इसके बाद दल के अन्य सदस्य घायल को किसी तरह वेदनी लाए। हालांकि प्रशासन ने बुधवार को ही हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करा ली थी, लेकिन वेदनी में मौसम खराब होने से दिक्कत आ गई। इसकेेे बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे प्रशासन ने घायल पर्यटक को एक अन्य साथी के साथ हेेलीकॉप्टर से वेदनी से सीधे देहरादून भेजा, जबकि दल के अन्य सदस्य वेदनी से पैदल लोहाजंग पहुंचे।